मऊ नगर के ब्रह्मणटोला में सोमवार को श्री गणेश पूजन समारोह समिति के तत्वावधान में श्री बाबा बिहारी दास मन्दिर में पूजन अर्चन के बाद श्री गणेश जी की प्रतिमा का पट्ट खुला। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के पहले दिन विधिवत पूजन अर्चन किया गया। साथ ही गजानन को मोदक का भोग भी लगाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे भी लगाए।