फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अखाड़े में पहलवानों ने दिखाया दम, 13 ने पक्की की जगह

मथुरा। जिला खेल कार्यालय और जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, गणेशरा में जूनियर आयु वर्ग की कुश्ती चयन ट्रायल आयोजित हुई। इसमें जनपद के पहलवानों ने उत्साह के साथ भाग लिया और दांव-पेच आजमाकर अपनी प्रतिभा व दमखम का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि कमल किशोर वार्ष्णेय ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरकार कुश्ती सहित अन्य खेलों के विकास के लिए प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों को उचित मंच और दिशा देने के लिए जिला कुश्ती संघ लगातार काम कर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास के बल पर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। जिला कुश्ती संघ के महासचिव जनार्दन सिंह पहलवान ने सभी विजेता पहलवानों को बधाई दी है। इस अवसर पर जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष राजकुमार शर्मा पहलवान, कुश्ती कोच ब्रजमोहन सिंह, निहाल सिंह, रेफरी/कोच विनोद यादव, लोकेश धनकर, कान्हा पहलवान, कुणाल चौधरी, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे। फ्री स्टाइल में ये पहलवान चुने गए 57 किग्रा में राहुल भाटी, 61 किग्रा में आकाश शर्मा, 65 किग्रा में गौरव सिंह, 70 किग्रा में सुमित कुंतल, 92 किग्रा में मोहित कुंतल, 97 किग्रा में विवेक कुमार और 125 किग्रा में कृष्ण पाल विजेता रहे। ग्रीको रोमन में इनका चयन 55 किग्रा में कृष्णा, 60 किग्रा में पवन कुमार, 63 किग्रा में धीरज, 87 किग्रा में सौरभ, 97 किग्रा में मोहित कुमार और 130 किग्रा में गिरधर चतुर्वेदी ने अपने-अपने वर्ग में जीत दर्ज की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें