फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ब्रज रज महोत्सव में महिलाओं ने जमकर की खरीदारी, तीन दिन और रहेगी रौनक

मथुरा। ब्रज रज महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को खरीदारी के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। छुट्टी और महोत्सव के आखिरी दिन की वजह से बड़ी संख्या में महिलाएं परिवार के साथ पहुंचीं। हस्तशिल्प, परिधान, आभूषण, सजावटी सामान और घरेलू उपयोग की वस्तुओं के स्टॉल पर सबसे अधिक भीड़ रही। महिलाओं ने अपनी पसंद के सामान की जमकर खरीदारी की। किसी ने घर की सजावट के लिए आकर्षक सामान खरीदा तो किसी ने कपड़े और आभूषण पसंद किए। बच्चों और परिवार के साथ पहुंची महिलाओं ने खरीदारी के साथ महोत्सव में लगे विभिन्न स्टॉलों का भी आनंद लिया। कई स्टॉलों पर ग्राहकों की भीड़ के चलते अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। स्टॉल संचालकों के अनुसार, अंतिम दिन ग्राहकों की संख्या बढ़ने से बिक्री में तेजी आई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें