फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छाता शुगर मिल चालू कराने को लेकर ग्रामीणों का कूच, 'जय जवान-जय किसान' के लगाए नारे

मथुरा में बंद पड़ी छाता शुगर मिल को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर रविवार को हजारों की संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर छाता शुगर मिल की ओर पैदल मार्च के लिए निकल पड़े। जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारी "शुगर मिल चालू करो" और "जय जवान, जय किसान" के नारे लगाते रहे। किसानों के इस आंदोलन का नेतृत्व स्वामी सच्चिदानंद महाराज, पूर्व अध्यक्ष ठाकुर राजपाल सिंह, जगपाल चौधरी, जसवंत दिगंबर, देशराज सिंह एडवोकेट, त्रिलोकी मेंबर और भोला मेंबर सहित अनेक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व किसान नेताओं ने किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छाता शुगर मिल के बंद होने से क्षेत्र के हजारों किसान और मजदूर भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। इसी को लेकर हजारों की संख्या में यह जन सैलाब उमड़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें