फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाईवे पर ईंटों से लदी ट्रॉली में घुसी ट्रैवलर, पीछे से आ रहे कई वाहन भी टकराए; आधा दर्जन यात्री घायल

मथुरा के छाता में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित शुगर मिल के सामने रविवार सुबह करीब 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कुरुक्षेत्र से उज्जैन जा रही यात्रियों से भरी ट्रैवलर अनियंत्रित होकर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। इस हादसे में ट्रैवलर सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईंटों से भरी ट्रॉली बीच हाईवे पर पलट गई और ट्रैवलर घूमकर उल्टी दिशा में खड़ी हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी कोहरे और तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त ट्रैवलर से जा टकराए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से ट्रैवलर में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हाईवे पर फैली ईंटों और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए हाइड्रा मशीन मंगवाई गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें