फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्टेशन पर जीआरपी ने चलाया जागरूकता अभियान।

मथुरा। रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों की सुरक्षा और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से जीआरपी की ओर से मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में चले जागरूकता अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और सर्कुलेटिंग एरिया में महिला यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। अभियान के दौरान जीआरपी की महिला पुलिसकर्मियों ने महिला यात्रियों से संवाद कर उन्हें यात्रा के दौरान सतर्क रहने और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए जागरूक किया। साथ ही आपातकालीन सेवाओं और पुलिस सहायता से जुड़े फोन नंबरों की डायरी वितरित की गई, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकें। महिला पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय पुलिस से संपर्क करें और आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहें। अभियान के माध्यम से महिलाओं को उपलब्ध सुरक्षा सेवाओं और सहायता के तरीकों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें