फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पॉक्सो कानून के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

मथुरा। पॉक्सो अधिनियम के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को रिफाइनरी नगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल और सरस्वती कुंड स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिल्ली पब्लिक स्कूल में जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विकास कुमार ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों और बाल अपराधों के कानूनी परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने बाल अधिकारों और संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से बनाई गई चित्र कलाओं का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। माउंट लिट्रा जी स्कूल में अपर जिला जज पल्लवी अग्रवाल ने कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के साथ व्यक्तिगत सीमाओं, सुरक्षित-असुरक्षित व्यवहार और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने अनुचित व्यवहार की स्थिति में अभिभावक, शिक्षक या विश्वसनीय वयस्क को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुराग शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता सिंह, पूर्व डीजीसी रणवीर चौधरी, मध्यस्थ निमेष गर्ग, एलएडीसी एवं पैनल अधिवक्ता संगीता शर्मा, रूपेश चौधरी और राहुल अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे। विधि छात्रा वानी गुप्ता ने भी विद्यार्थियों से संवाद कर बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें