मथुरा के छाता में भूतपूर्व सैनिक परिषद के बैनर तले चल रहे धरना प्रदर्शन में गुरुवार को हजारों की संख्या में किसान और विभिन्न जनपदों से पहुंचे पूर्व सैनिक शामिल हुए। धरना स्थल पर 'विजय मिले या वीर गति सब महादेव के नाम, जीते जी रण छोड़कर जाना वीरों का नहीं काम' जैसे ओजस्वी नारों से माहौल गूंज उठा। देर शाम तक चले इस प्रदर्शन में जनसैलाब उमड़ा रहा और स्थल पर भारी भीड़ बनी रही। मथुरा के अलावा अन्य जनपदों से भी बड़ी संख्या में पहुंचे पूर्व सैनिकों ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया। भूतों सैनिकों ने योगी आदित्यनाथ से इस शुगर मिल चालू करने की मांग का संदेश दिया।