मथुरा के छाता क्षेत्र के गांव बहरावली निवासी राजेश हत्याकांड में परिजनों ने पुलिस विवेचना पर असंतोष जताते हुए एसएसपी से दूसरे थाने की पुलिस से जांच और मजिस्ट्रेट जांच कराने की मांग की है। राजेश पुत्र जग्गो सिंह 25 सितंबर से लापता थे। पुलिस ने 10 नवंबर को आरोपी पिंकू पुत्र लेखराज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस के अनुसार, शराब पीने के दौरान विवाद में गला दबाकर राजेश की हत्या की गई और शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। मृतक के भाई महेश ने पुलिस की बताई घटना की वजह पर असंतोष जताते हुए वारदात में अन्य लोगों की भूमिका की आशंका व्यक्त की है। परिजनों ने कथित वायरल कॉल रिकॉर्डिंग सहित सभी साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच और दूसरे थाने से विवेचना कराने की मांग की है।