फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोपाष्टमी पर कैबिनेट मंत्री ने किया गो-पूजन, लिया आशीर्वाद।

मथुरा। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने मथुरा के धौली प्याऊ रोड, मयूर विहार स्थित अपने निजी निवास की गोशाला में पहुंचकर गो-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ गोमाताओं का तिलक किया और उन्हें माला पहनाकर श्रृंगार किया। मंत्री ने सींगों पर मोरपंख बांधकर सजाई गई एक देसी गाय की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर गोवंश का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा-अर्चना के पश्चात उन्होंने अपने हाथों से गोमाताओं को गुड़, चना, रोटी और हरा चारा खिलाकर सेवा की। इस दौरान उन्होंने गोवंश संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि ब्रज की संस्कृति में गोपाष्टमी का अत्यधिक महत्व है, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गाय चराना प्रारंभ किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें