मथुरा के कोसीकलां में श्री अग्रवाल सभा के तत्वावधान में रविवार को महाराजा अग्रसेन का पूजन करने के लिए अग्रबंधु उमड़ पड़े। सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। जो अग्रवाल धर्मशाला पर पहुंचकर समाप्त हुई। अग्रसेन चौक पर सभा के अध्यक्ष संजीव जाविया ने झंडारोहण किया। मुख्य अतिथि लाला त्रिलोकचंद, सोनू गोयल, नीरज गोयल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप जलाकर पूजन कर कार्यक्रम का आरंभ किया। इससे पूर्व मोरमुकुट शास्त्री ने सत्यनारायण की कथा का श्रवण कराया। नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल और पूर्व चेयरमैन रोशनलाल सौखिया ने महाराजा अग्रसेन के जीवन और उनके सामाजिक सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज में समानता, सेवा और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। उनका एक रुपया-एक ईंट का सिद्धांत इसी सोच का प्रतीक है। इस परंपरा के तहत नगर में आने वाले प्रत्येक नए परिवार को स्थानीय लोग एक रुपया और एक ईंट देकर सहयोग करते थे, जिससे वह परिवार अपना मकान बनाने और व्यापार शुरू करने में सक्षम हो सके। यह आदर्श आज भी समाज को जरूरतमंदों की सहायता करने और मिल-जुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। संयोजक देशबंधु अग्रवाल, जगदीश गोयल, दामोदर अग्रवाल, सुभाष गोयल, वेदप्रकाश गोयल, गिरीश अग्रवाल, रघुवर दयाल अग्रवाल, भगवत मित्तल, मोहन अग्रवाल सीए, नीरज अग्रवाल आदि थे। रामनगर स्थित तोताराम मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा में महाराजा अग्रसेन की जय जयकार गूंजती रही। शहनाई की धुनों पर थिरकते अग्रबंधु कलश यात्रा में शामिल हुए। महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर अग्रसेन चौक पहुंचीं, जहां महाराजा अग्रसेन को पुष्पांजलि को अग्रबंधु आतुर दिखे। मंगल कलश का आरंभ मुख्य अतिथि उद्यमी दिलीप बांसईया, बबली अग्रवाल, सक्ष्म अग्रवाल, तुषार अग्रवाल ने झंडी दिखाकर किया। इस दौरान मंगल कलश यात्रा में शामिल महिलाओं का घनश्याम जैन, अमित जैन, मुकेश अग्रवाल, अजय बांसईया, सोनू पटवारी, चेतराम जैतियां आदि ने स्वागत किया। भगवत रूहेला, अजय गोयंका, हरीओम गुप्ता, सौरभ जैन, डा. नरेश मंगला, रामशरण अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता आदि थे।