मथुरा। गणेशरा स्थित स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक शिक्षा विभाग की मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें मथुरा की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आगरा मंडल के अन्य जनपदों को पछाड़कर समग्र चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। मथुरा ने अंडर-14 बालक वर्ग, अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग और 19 वर्षीय बालक व बालिका वर्ग-सभी श्रेणियों में विजेता बनकर परचम लहराया। वहीं अंडर-17 और 19 वर्षीय बालक तथा अंडर-17 बालिका वर्ग में आगरा उपविजेता रहा। इस स्पर्धा के विजेता खिलाड़ी 16 से 19 सितंबर तक रामपुर में होने वाली प्रदेशीय हॉकी प्रतियोगिता में आगरा मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।