फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के लिए इंडिया गठबंधन एकजुट

मथुरा में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के पहले दिन शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों की संयुक्त बैठक और प्रेसवार्ता हुई। इसमें 2 से 8 अक्तूबर तक चलने वाले वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान की जानकारी दी। वहीं जिला, महानगर, ब्लॉक, वार्ड और बूथ स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए गठबंधन संयुक्त जनसंपर्क करेगा। कांग्रेस के महानगर यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि शहर में बूथ स्तर तक अभियान चलेगा। 8 को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध प्रदर्शन किया जाएगा। सपा की महानगर अध्यक्ष रितु गोयल ने कहा कि इसमें गठबंधन के सभी दल सहभागिता करेंगे। कांग्रेस पार्षद दल के नेता धनंजय चौधरी एवं सपा पार्षद दल के नेता मुन्ना मलिक ने वार्डों में अभियान चलाने की बात कही। वामपंथी नेता राधा चौधरी ने मोदी सरकार के विरुद्ध व्यापक जनभागीदारी पर जोर दिया। बैठक में आशीष अरोड़ा, गिर्राज धरण चतुर्वेदी, रेनू चौधरी, राजन पाठक, ज्ञानसिंह चौधरी, प्रह्लाद यादव, डॉ. आजाद, डॉ. नंदन, सिम्मी बेगम, सीखा चौधरी, प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें