फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा की चंदा ग्रीन सोसाइटी में सजा श्याम भजनों का दरबार, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

मथुरा में चंदा ग्रीन सोसाइटी में श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य श्याम कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन में बाबा श्याम के जयकारों के बीच श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। हरियाणा की अंतरराष्ट्रीय भजन प्रवाहिका परविंदर पलक और आगरा के भजन गायक अंकित लवानिया ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि श्याम प्रेमी झूमने पर मजबूर हो गए। कीर्तन का शुभारंभ चरण सेवक चिराग अग्रवाल ने सपरिवार बाबा श्याम की ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद भजन गायिका परविंदर पलक ने ‘खाटू धाम की माटी म्हारे रास आ गई’ और ‘बाबा दे दो अपने दरबार का एक कोना’ जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा परिसर बाबा श्याम की भक्ति से गूंज उठा। भजन गायक अंकित लवानिया ने भी अपनी मधुर आवाज से श्याम प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें