कासगंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की पूर्व संध्या पर जिलेभर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। बाल गोपाल के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और उमंग है। सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही। दुकानों पर कान्हा के वस्त्रों से लेकर झांकी सजाने के सामान की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।