फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कार और ई-रिक्शा में टक्कर के बाद चालकों में चले लात घूंसे, देखती रही पुलिस

Arun Parashar Updated Thu, 27 Aug 2026 06:51 PM IST

मथुरा के गोवर्धन में कार और ई-रिक्शा की टक्कर के बाद सौंख अड्डे पर दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हाथापाई और मारपीट में बदल गया। मौके पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा। मारपीट और हंगामे के चलते सौंख अड्डे पर यातायात प्रभावित हो गया और सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कार और ई-रिक्शा की टक्कर के बाद दोनों चालकों में कहासुनी शुरू हुई थी। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया और यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और टक्कर के वास्तविक कारण तथा मारपीट में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें