फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जिलाधिकारी ने मतदाता पंजीकरण कैंपों का किया निरीक्षण

मथुरा में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने रविवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत विशेष कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को अधिकाधिक पात्र नागरिकों का मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज, ब्लैक स्टोन गर्ल इंटर कॉलेज, एएसएम पॉलीटेक्निक और बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज, मथुरा में स्थापित कैंपों का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ से फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की जानकारी ली। जनपद के सभी 2263 मतदेय स्थलों पर बीएलओ उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों को जागरूक किया और फॉर्म भरवाए। जिलाधिकारी ने बीएलओ को पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची में नाम दर्ज होना मतदान के अधिकार के लिए अनिवार्य है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से स्वयं जागरूक बनने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें