कोसीकलां। ब्रज चौरासी कोस यात्रा पर जाने से पूर्व यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। पूरा वातावरण राधे-राधे के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। बल्देवगंज स्थित दाऊजी मंदिर पर शुक्रवार की सुबह आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने यात्रियों का दुप्ट्टा पहनाकर किया। भजन गायक अशोक भार्गव और लक्ष्मी सोनी ने भजन पेश किए। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि ब्रज चौरासी कोस की यात्रा करने से मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है। ब्रज चौरासी कोस यात्रा जीवन का परम सौभाग्य है। ब्रजभूमि में स्वयं श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य लीलाएं कीं, उस भूमि की परिक्रमा करने का सौभाग्य कितना दुर्लभ होगा। मुकेश जैन (भट्टा वाले), दिनेश बठैनिया, बिजेंद्र अग्रवाल, सौरभ जैन, रिषभ जैन, युगल किशोर गर्ग, स्वेता जैन, सरिता, विनीता, दीपा, पूजा, सुनीता, विनीता, मधु, डिंपल बठैनिया आदि उपस्थित रहे।