मथुरा में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजकर एसआईआर रद्द करने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की। यूनियन ने मतदाता सूची से हटाए गए 13.41 करोड़ नागरिकों का मतदान अधिकार बहाल करने, चुनाव में आनुपातिक प्रतिनिधित्व लागू करने, धनबल-बाहुबल पर रोक लगाने और राज्य वित्तपोषण की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई। ज्ञापन में दिल्ली में प्रदर्शनकारियों, महिला छात्राओं और पत्रकारों के कथित उत्पीड़न की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा राजनीतिक कार्यकर्ताओं की कथित अवैध नजरबंदी रोकने की मांग की गई। यूनियन ने चेतावनी दी कि प्रदर्शनकारियों पर हमले जारी रहे तो किसान उनकी सुरक्षा के लिए आगे आएंगे। ज्ञापन पर भाकियू टिकैत की मथुरा जिला अध्यक्ष मीरा सिंह के हस्ताक्षर हैं। इसमें कुमारी मीरा सिंह, राजपाल शर्मा, बबली त्यागी, रनवीर चाहर, मालती यादव, चौधरी नरेश टिकैत, चौधरी राकेश टिकैत और प्रमुख महासचिव मधुय के नाम भी दर्ज हैं।