फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बच्चों के खेल का विवाद बना खूनी झगड़ा, प्रेमनगर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, कई घायल

मांट। थाना मांट क्षेत्र के गांव प्रेमनगर में सोमवार को बच्चों के खेल के दौरान हुए मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। बच्चों के परिजनों के बीच कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। प्रेमनगर गांव निवासी योगेंद्र और जयराम के बच्चों के बीच खेलते समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष घायल अवस्था में थाना मांट पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि बच्चों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें