फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छाता में गूंजे कन्हैया के जयकारे, चतुर्भुज मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव

Dhirendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 11:33 AM IST

छाता (मथुरा)। कस्बे के श्री चतुर्भुज जी मंदिर में रात ठीक 12 बजते ही ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों और भजनों से पूरा प्रांगण गूंज उठा। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की अलौकिक झांकी के दर्शन करने और बधाई गाने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। मध्यरात्रि ठीक 12 बजे नंदलाल के प्रकट होते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शंख और घंटियों की गड़गड़ाहट के बीच मंदिर के सेवायतों द्वारा भगवान की भव्य आरती उतारी गई, जिसमें उपस्थित भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। आरती के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसे पाने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें