फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्कूलों को स्वच्छ बनाने की पहल, बीएसए ने खुद उठाया फावड़ा; झाड़ू लगा कर दिया श्रमदान का संदेश

मथुरा जिले में शिक्षा का स्तर सुधारने और विद्यालयों को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने पहल की है। उन्होंने मांट और पैगांव क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने के साथ-साथ खुद हाथ में फावड़ा उठाकर परिसर की साफ-सफाई की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल बच्चों के पढ़ने की व्यवस्था देखी, बल्कि कक्षाओं में खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। विद्यालय प्रांगण में उग आई झाड़ियों और घास को उन्होंने शिक्षकों व बच्चों के साथ मिलकर हटाया। बीएसए रतन कीर्ति ने कहा कि बदलाव के लिए पहल और जिम्मेदारी दोनों खुद से शुरू होती हैं। स्वच्छ विद्यालय ही बेहतर शिक्षा की नींव है। इस पहल से प्रेरणा लेकर अन्य शिक्षक व स्टाफ भी परिसर की सफाई में जुट गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें