मथुरा के फरह स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय चिंतन बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक 16 और 17 नवंबर को हो रही है। सोमवार को बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, मंत्री भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और धर्मवीर प्रजापति ने हिस्सा लिया। इन नेताओं ने बैठक के दौरान मीडिया से भी बातचीत की। इस चिंतन बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों और चुनावी रणनीति पर गहन चर्चा करना है। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी चुनावों के लिए आवश्यक तैयारियों को लेकर मंथन किया जा रहा है।