मथुरा के गोवर्धन ब्लॉक के गांव नगला छिंगा निवासी भुवनेश कुमार पुत्र विजयपाल सिंह चौधरी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सीआरपीएफ परीक्षा में ऑल इंडिया 245वीं रैंक हासिल कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा में सफलता के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव नगला छिंगा पहुंचने पर ग्रामीणों ने भुवनेश कुमार का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। उनकी सफलता से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भुवनेश कुमार के गांव पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह ने भी उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि भुवनेश की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उन्होंने अपनी मेहनत एवं लगन से क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर विनोद प्रमुख, जगदीश कुंतल जिला सहकारी बैंक निदेशक मथुरा, विजय सिंह एलडीवी चेयरमैन गोवर्धन, बलजीत प्रधान, चंद्रपाल प्रधान, भीकम प्रधान, रामवीर प्रधान, चंदीराम, हरदम प्रधान बोरपा, राजवीर सिंह, मनोज कुंतल, अजीत चौधरी, तेजपाल, योगेश पहलवान, थान सिंह आदि माैजूद रहे।