मथुरा के डैंपियर नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में नंदोत्सव भक्ति और उल्लास के बीच मनाया गया। वृंदावन के संत गौरवानंद महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य दिनेश सिकरवार ने अतिथियों का स्वागत किया। 208 छात्र-छात्राएं राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे तो विद्यालय का माहौल गोकुल सा नजर आया। बधाई गायन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, वासुदेव-कन्हैया की झांकी और मटकी फोड़ लीला ने खूब तालियां बटोरीं। बाल स्वरूपों को मक्खन-मिश्री का भोग लगाकर उपहार दिए गए। आरती से समापन हुआ। संचालन दीप्ति वार्ष्णेय ने किया और व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल ने आभार जताया। पूर्व छात्र परिषद ने आचार्य सम्मान किया। सुभाष चंद्र एड., अनुराग बंसल, मीनालाल अग्रवाल, राजीव कृष्ण, कीर्ति अग्रवाल, डॉ. प्रकाश चंद, सुमित बंसल, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।