फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जलभराव की समस्या से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन।

करहल। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेडापुर के गांव नगला बैसन में जलभराव की समस्या से परेशान महिलाओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की। महिलाओं का कहना है कि गांव की सड़क पर बड़े बड़े गड्डे है पूरे रास्ते पर पानी भरा रहता है जिसकी बजह से लोगों को परेशानी होती है। महिलाओं ने बताया कि समस्या के बारे मे प्रधान को सूचित किया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई l महिलाओं ने नगला बैसन से नगला दानी तक पक्की सड़क और जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कराने की मांग की। एसडीएम ने मामले की जाँच कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया l इस दौरान रामवती देवी, रीना, राधा,नीरज, आशा, ऊषा समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें