फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नालों की सफाई न होने से खेतों में भरा पानी, विधायक ने एसडीएम के सामने उठाया मुद्दा

किशनी विधायक बृजेश कठेरिया ने शुक्रवार को एसडीएम नवनीता राय से मुलाकात कर बारिश से फसलों के नुकसान और कुसमरा में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि भारी बारिश के दौरान इटावा और एटा प्रखंड के तहत आने वाले नालों की सिल्ट सफाई न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि विक्रमपुर का नाला, बसैत नाला, हंसा पोखर नाला और मोहब्बतपुर नाला समेत कई नालों की सफाई नहीं कराई गई। जल निकासी बाधित होने से बारिश का पानी खेतों में भर गया और किसानों की धान की फसल को नुकसान हुआ। उन्होंने विभागों के साथ सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। कुसमरा में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे का मामला भी उठाया। विधायक ने बताया कि विधानसभा में मामला उठाने के बाद जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के हस्तक्षेप से कब्जे को रोका गया था। तीन दिन के बाद कुछ लोगों ने दोबारा जमीन पर कब्जे का प्रयास शुरू कर दिया। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी और एसडीएम से बात की। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर कब्जे को रोक दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें