मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में मुख्य गेट से होकर निजी वाहन और डग्गामार वाहन निकालने के कारण आए दिन जाम लगता है। इसके चलते मरीजों के साथ मरीजों को लाने ले जाने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंसती है। हालात यह है कि कई बार गंभीर मरीज जिन्हें तुरंत उपचार की जरूरत होती है जिला अस्पताल के गेट पर आकर 15 से 20 मिनट जो उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं प्रभावित हो जाते हैं । मरीज की जान पर आफत आ जाती है। मंगलवार की दोपहर भी इसी प्रकार के हालात दिखाई दिए। जिला अस्पताल के गेट पर लगे जाम में मरीज को ले जा रही पांच एंबुलेंस करीब 20 से 25 मिनट तक जाम में फंसी रही । मरीजों की स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस के परि चालकों के साथ अभद्रता भी करनी पड़ी तब कहीं जाम खुल सका। इस सारे मामले में ना तो कोई गार्ड नजर आया और नहीं पुलिस का कोई सिपाही।