मैनपुरी के दन्नाहार थाना पहुंचकर औंछा क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने प्रभारी निरीक्षक शत्रुंजय कुमार सिंह व थाने पर उपस्थित पुलिस आरक्षियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की। प्रभारी निरीक्षक ने पब्लिक स्कूल की छात्राओं से संवाद भी किया। उन्होंने अपने जीवनकाल की पढ़ाई का उदाहरण देते हुए बच्चों से पढ़ाई पर ध्यान लगाने की बात कही। कहा कि आज कल बच्चे जरा-जरा सी समस्यों को लेकर लोगों के उकसावे में आकर धरना प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं, ऐसा ना करें। अपना मुख्य ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रखें। किताबों को अपना दोस्त बनाएं। प्रभारी निरीक्षक व उपस्थित पुलिस आरक्षियों ने भी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी।