फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:मैनपुरी में महिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था बेपटरी, गंदगी के बीच इलाज कराने को मजबूर मरीज

महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए संचालित सौ शैया अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था बदहाल है। अस्पताल के प्रथम और द्वितीय तल पर जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कूड़ेदान के बाहर कचरा बिखरा पड़ा है तो दीवारों पर भी गंदगी के निशान दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इलाज के लिए आने वाली महिला मरीजों और उनके तीमारदारों के स्वास्थ्य पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। अस्पताल के प्रथम तल पर मरीजों और तीमारदारों के बैठने वाले स्थानों के आसपास भी गंदगी फैली हुई है। इतना ही नहीं, इस्तेमाल किया जा चुक मेडिकल दस्ताने भी खुले में पड़े मिले। यह स्थिति अस्पताल में संक्रमण नियंत्रण के इंतजामों पर सवाल खड़े कर रही है। वहीं द्वितीय तल पर भी सफाई व्यवस्था का यही हाल है। तीसरे तल पर स्थित वार्ड में महिलाओं के पीने के पानी के लिए वॉश बेसिन लगाया गया है, लेकिन इसकी हालत इतनी खराब है कि महिलाएं यहां पानी पीना तो दूर, हाथ धोने से भी कतराती हैं। अस्पताल में आने वाली महिलाओं को बेहतर इलाज के साथ स्वच्छ वातावरण मिलना भी जरूरी है, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते परिसर में गंदगी पसरी हुई है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए प्रभावी कदम उठते नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें