फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रामलीला ‘सीता हरण लीला का मंचन,भावविभोर हुए दर्शक।

बेवर, कस्बे में चल रही ऐतिहासिक श्री रामलीला में स्थानीय बाल कलाकारों ने ‘सीता हरण’ के प्रसंग का सजीव और मार्मिक मंचन प्रस्तुत किया। इस दृश्य को देखकर उपस्थित दर्शक भावविभोर हो उठे। लीला की शुरुआत शूर्पणखा के विलाप और रावण के पास सहायता के लिए जाने से हुई। इसके बाद मारीच का सोने का मृग बनकर प्रभु श्री राम और लक्ष्मण को कुटिया से दूर ले जाने का प्रसंग दिखाया गया। अवसर पाकर दशानन रावण साधु का वेश धरकर भिक्षा मांगने सीता जी की कुटिया पर पहुंचा और छलपूर्वक उनका हरण कर लिया। मंचन के दौरान सीता जी की करुण पुकार और पक्षीराज जटायु द्वारा माता सीता को बचाने के लिए किए गए साहसिक संघर्ष के दृश्य ने सभी को रोमांचित कर दिया। रावण द्वारा जटायु के पंख काटे जाने के दृश्य पर कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं।इस दौरान पूरा पंडाल ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में रामलीला समिति के पदाधिकारी अनुपम दीक्षित, लकी पाण्डेय, प्रवीन शुक्ला,प्रवल शुक्ला,रानू गुप्ता, साहित्य गुप्ता, अंशू गुप्ता, आदि मेला प्रांगण में मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें