फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुआवजे की रकम निकालने वाला लेखपाल निलंबित

गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले इंटरचेंज और प्रस्तावित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान किसान के मुआवजे में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। किसान की पत्नी ने शमशेरगंज के लेखपाल पर 4.80 लाख रुपये निकालने और मुआवजे में से आठ लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर आरोपी लेखपाल से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। किशनी क्षेत्र के शमशेरगंज निवासी अमूल दास पुत्र रामेश्वर की करीब साढ़े चार बीघा जमीन एक्सप्रेसवे और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई है। इसके एवज में उसे करीब 59 लाख रुपये मुआवजा मिला है। उसकी पत्नी नीलम जाटव ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि लेखपाल सत्येंद्र शाक्य ने मुआवजे का भुगतान कराने के लिए शहर की एचडीएफसी बैंक शाखा में उसका खाता खुलवाया था। इस दौरान उसकी कुछ चेक भी अपने पास रख ली थीं। मुआवजे की रकम खाते में आने के बाद मोबाइल पर 4.80 लाख रुपये निकाले जाने का संदेश मिला। बैंक में जानकारी करने पर पता चला कि उसके नाम की चेक के जरिये यह रकम निकाली गई है। आरोप है कि लेखपाल से पूछने पर उसने मुआवजे में से आठ लाख रुपये देने की मांग की। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने एसडीएम किशनी को कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीएम श्याम लता आनंद ने इसमें जांच की और आख्या डीएम को सौंपी। बृहस्पतिवार को डीएम तहसील पहुंचे और आरोपी लेखपाल से पूछताछ की। उनके निर्देश पर पुलिस लेखपाल को हिरासत में लेकर थाने ले गई। एसडीएम नवनीता राय ने बताया कि आरोपी लेखपाल सत्येंद्र शाक्य को निलंबित कर दिया गया है। तहसीलदार की तहरीर पर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें