मैनपुरी के करहल रोड स्थित श्री श्यामा श्याम मंदिर में श्री माहौर वैश्य समाज के तत्वावधान में श्री राधा किशोरी जू का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह 11 बजे महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। दोपहर 12 बजे श्री राधारानी का प्राकट्य हुआ। अभिषेक पूजन के बाद छप्पन भोग लगाया गया। महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद जी महाराज के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम हुए। शाम को मंदिर में भजन-कीर्तन हुए। पर्व पर मंदिर में भव्य फूल बंगला बनाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर को सजाया गया।