फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एलपीजी रिसाव के चलते बुजुर्ग का अंतिम संस्कार टला, टैंकर हटने का इंतजार

पंकज जैन Updated Tue, 08 Sep 2026 01:45 PM IST

दन्नाहार। आगरा मैनपुरी रोड पर पलटे गैस टैंकर से जहां आसपास के लोग दहशत में है तो वहीं गांव मरहला में हुई मौत के बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार भी नहीं हो पा रहा है। दरअसल गांव में सोमवार शाम को 85 साल के बुजुर्ग राजबहादुर की मौत हुई थी। आज सुबह उनका अंतिम संस्कार होना था लेकिन उनका गांव घटनास्थल से मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। टैंकर में से लगातार एलपीजी गैस का रिसाव हो रहा है। हवा के बहाव के चलते अंतिम संस्कार के समय आग कहीं गैस के संपर्क में न आ जाए और उससे कोई दुर्घटना ना हो जाए। इसके लिए प्रशासन ने अंतिम संस्कार की मना कर दिया है। जब तक टैंकर की गैस पूरी तरह से नहीं निकल जाएगी और टैंकर नहीं हटा दिया जाएगा तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा। इस घटना की वजह से मृतक के परिजन भी काफी परेशान हैं । रिश्तेदार अंतिम संस्कार के लिए गांव में पहुंच चुके हैं। सुबह अंतिम संस्कार होना था लेकिन अभी तक वह टैंकर के हटने के इंतजार में बैठे हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें