फसल सर्वे के नाम पर किसानों से रुपये वसूले जाने के आरोप से भड़के ग्रामीणों ने दो सर्वेयरों को पकड़कर अनोखा विरोध किया। कोतवाली चरखारी क्षेत्र के नटर्रा गांव में ग्रामीणों ने दोनों सर्वेयरों को महिलाओं के कपड़े और चूड़ियां पहनाईं। इसके बाद गले में जूतों की माला डालकर पूरे गांव में घुमाया। हंगामे के बाद दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कृषि विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रही है।