फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

परतावल क्षेत्र में सोमवार को झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। दोपहर लगभग 12 बजे से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद एक बजे से अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं, बारिश के कारण नगर पंचायत और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बन गई। सड़कों और गलियों में पानी जमा होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल को भी फायदा पहुंचा है। किसानों के चेहरे पर बारिश को लेकर खुशी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें