बृहस्पतिवार को मां भद्रकाली की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। युवाओं ने मां की प्रतिमा को कंधे पर रखकर नगर भ्रमण किया। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे। शोभायात्रा में बजरंगबली, मां काली, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।