दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा। बारिश और हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम में ठंडक का एहसास हुआ।