सेवा संकल्प अभियान के तहत ठूठीबारी कस्बे में राजेंद्र प्रसाद ताराचंद पीजी कॉलेज, निचलौल की ओर से साक्षरता विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से शिक्षा के महत्व, अशिक्षा से होने वाली समस्याओं और शिक्षित समाज के निर्माण का संदेश दिया।