कोल्हुई थाना क्षेत्र में केसौली के पास ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि खेत के रास्ते अचानक सड़क पर आए ट्रैक्टर से पिकअप टकरा गई। हादसे में हरैया पंडित निवासी आकाश, बसंत, पृथ्वीराज, इंदरबली, सुभाष और राजेश घायल हुए।