महराजगंज नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर छह शिवनगर में सभासद पद के उपचुनाव में संतोष पांडेय ने 55 मतों से जीत हासिल की। बृहस्पतिवार को सदर तहसील में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई और करीब साढ़े 11 बजे परिणाम घोषित किया गया। तहसीलदार पंकज शाही ने संतोष पांडेय को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।