महराजगंज के सदर विधानसभा क्षेत्र की हरखपुरा ग्रामसभा में शुक्रवार को उत्सव भवन के निर्माण के लिए सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने पूजन-अर्चन कर शिलान्यास किया। भवन बनने से ग्रामीणों को मांगलिक कार्यक्रमों, सामाजिक समारोहों और सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधाजनक स्थान मिलेगा।