छठ पर्व को लेकर डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार को फरेंदा स्थित दुर्गा मंदिर छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी घाटों पर सफाई, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रवेश-निकास की व्यवस्था, पुलिसकर्मियों और वालंटियर की तैनाती करने को कहा। महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मी तैनात होंगी। संवेदनशील घाटों पर बैरिकेडिंग, नाव और गोताखोरों की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।