जिले में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को बेलसड़-रिगौली तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने तटबंध की स्थिति, नदी के जलस्तर और संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तटबंध की लगातार निगरानी करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखी जाएं। साथ ही स्थानीय लोगों को भी सतर्क रहने और नदी के आसपास जाने से बचने की अपील की गई।