फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतनवां में डीसीएम से 70 गत्तों में अवैध आतिशबाजी बरामद, दो गिरफ्तार

नौतनवां पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थों और आतिशबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 70 गत्तों में रखे विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर वार्ड नंबर-10 शास्त्रीनगर स्थित गायत्री मंदिर के पास डीसीएम वाहन की जांच की गई। वाहन से चकरी, सुतली बम, छुरछुरी, स्काई बम और फुलझरी समेत अन्य आतिशबाजी बरामद हुई। मौके से राकेश दूबे (55) निवासी देवरिया और कन्हैया (42) निवासी नौतनवां को गिरफ्तार किया गया। मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें