छठ पूजा को लेकर शहर के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। सदर कोतवाली क्षेत्र, हनुमानगढ़ी और मऊपाकड़ चौराहों पर सुबह से ही चहल-पहल रही। व्रती महिलाओं और उनके परिजनों ने फल, फूल, बांस के सूप, दउरा समेत पूजा की जरूरी सामग्री खरीदी। बाजारों में बढ़ी रौनक से दुकानदारों में भी उत्साह देखने को मिला।