नौतनवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत तरैनी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित थारू महोत्सव में थारू समाज की लोकसंस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। महोत्सव में समाज के कलाकारों ने पारंपरिक लोकगीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत किया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।