पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सिन्दुरिया पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के वारंटी कमलेश यादव (42) को गिरफ्तार किया। कसमरिया गांव निवासी आरोपी को पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में उसके गांव से पकड़ा। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।