फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से खराब हुई फसल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, सुनाई व्यथा

बिरधा क्षेत्र के ग्राम तोर के किसान सोमवार को खराब फसल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बारिश से क्षतिग्रस्त हुई उड़द और मूंग की फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। किसानों ने बताया कि लगातार हुई बारिश के कारण उनकी लगभग पूरी उड़द और मूंग की फसल खराब हो गई है। फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों को अब आगामी फसल की बुआई के लिए भी चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए यदि जल्द मुआवजा नहीं मिला तो उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो जाएगा और वे भुखमरी की कगार पर पहुंच सकते हैं। किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें