फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: सवा लाख दीपों से जगमगाया सेठ घाट, देव दीपावली पर आरती से गूंजा परिसर

लखीमपुर खीरी में आापन माटी छठ पूजा समिति की ओर से मंगलवार को सेठ घाट पर देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। सवा लाख दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा। दीपों की झिलमिलाहट, फूलों की सजावट और गंगा आरती की गूंज ने घाट पर मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया। आयोजन के संयोजक मृगांक उपाध्याय, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और सदर विधायक योगेश वर्मा के सहयोग से कार्यक्रम को भव्य स्वरूप दिया गया। संकटा देवी आरती समिति और संस्कृत विद्यालयों के बटुकों ने विधिवत आरती की। इसके बाद हुई शानदार आतिशबाजी ने पूरे वातावरण को उल्लास से भर दिया। उधर खीरी टाउन स्थित वर्ष 1568 में स्थापित ऐतिहासिक श्री ठाकुरद्वारा पक्का ताल परिसर में मंगलवार को देव दीपावली महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। 'आध्यात्म की ओर' संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में श्री राघवेंद्र सरकार एवं श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर में 1100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों से बनाई गई आकर्षक धार्मिक आकृतियों ने मंदिर परिसर को रोशन कर दिया। भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। संस्था की संस्थापक रूपाली शेखर ने कहा कि आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। सह-संस्थापक रति शेखर ने भी संस्कारों के संरक्षण पर जोर दिया। इस दौरान रचना शेखर, निधि टंडन, सीमा अग्रवाल, पूनम मित्तल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें